नगरवासियों का शोषण कर रहे अधिशासी अधिकारी आरके प्रसाद

जौनपुर । भ्रष्टाचार में गोते लगा रहे अधिशासी अधिकारी राज किशोर प्रसाद अब अपनी कुनीति से प्राइवेट सेक्टर की कम्पनी के माध्यम से नगरवासियों का खुला शोषण करा रहे है। जिला प्रशासन को इस तरफ गम्भीरता से ध्यान देना चाहिये। बता दें कि स्वच्छता कार्यक्रम का बहाना बनाकर नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी श्री प्रसाद ने नगर में सफाई का काम एक प्राइवेट कम्पनी को दे दिया है। इसके चलते प्राइवेट कम्पनी ने सफाई शुरू कर दिया लेकिन उसका अधिकृत रूप से टेण्डर अथवा ठेका नहीं हुआ है। यह प्राइवेट कम्पनी सफाई करने एवं कूड़ा उठाने का खर्च 50 से 100 रूपये तक नगरवासियों से जबरिया एक फर्जी रसीद काटकर वसूली रही है। यह भी बता दें कि उक्त कम्पनी के लोग नगर परिषद का सरकारी ठेला लेकर कूड़ा उठाने का काम कर रहे हैं, ताकि नगरवासी समझें कि नगर पालिका के लोग ही काम कर रहे हैं। वहीं वसूली से नगर पालिका ही बदनाम हो। कम्पनी के लोगों की मानें तो इस खेल में पूरा हाथ अधिशासी अधिकारी का है। फिलहाल कम्पनी से यदि काम लिया जा रहा है तो उसका भुगतान परिषद को सरकारी खजाने से करना चाहिये। ऐसा न करते हुये नगरवासियों का शोषण कराया जा रहा है। इस पूरे मामले को समझने के लिये अधिशासी अधिकारी से बात करने के लिये सरकारी मोबाइल पर काल किया गया लेकिन उन्होंने बात करना उचित नहीं समझा और फोन काट दिया। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस लूटपाट की ओर आकृष्ट करते हुये नगरवासियों को इस अधिशासी अधिकारी से मुक्ति दिलाने की अपेक्षा है।

Related

news 5703906946506430909

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item