नकल विहीन परीक्षा कराने का डीएम ने दिया आदेश

जौनपुर।  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभगार मे 07 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक होने वाली पालिटेक्निक परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक सम्पन्न हुयी।   बैठक में जिलाधिकारी ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, नकल विहीन परीक्षा कराने, सीसीटीवी आडियो रिकार्डिग सहित लगाने, पेयजल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए लगाये गये  सेक्टर मजिस्टेªट की नियुक्ति की जायेगी। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने बताया कि सभी मजिस्टेªट के साथ फोर्स तैनात किया गया है फिर भी कही आवश्यकता होने पर 112 नम्बर डायल कर स्थानीय थाने से पुलिस प्राप्त कर सकते है। जिलाधिकारी ने प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि केन्द्रों में सुविधाओं से सम्बन्धित रिपोर्ट 05 दिसम्बर तक जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करे।

Related

featured 9015346873608468151

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item