इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन

जौनपुर। जनपद में सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 टीकाकरण अभियान को चार चरणों में चलाने का निर्णय है जिसमें पूर्ण टीकाकरण में कम उपलब्धि वाले विकास खण्ड धर्मापुर, मुफ्तीगंज, जलालपुर, करंजाकला, सोंधी, खुटहन, सुइथाकला, महराजगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं सहित जौनपुर व शाहगंज अर्बन में नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करते हुये 90 प्रतिशत के ऊपर उपलब्धि प्राप्त करने हेतु अभियान चार चरणों में होगा।   सोमवार को अभियान के प्रथम चरण हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित टीकाकरण सत्र का उद्घाटन जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर काटने के साथ ही बच्चों को वैक्सीन पिलाकर किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पाण्डेय ने जनपदवासियों से अपील किया कि जनपद में 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। टीकाकरण से छूटे बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करायें। सम्पूर्ण टीकाकरण निःशुल्क उपलब्ध है। इस अवसर पर डा. नरेन्द्र सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. अभिमन्यू कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरूष अस्पताल, डा. आरएस सरोज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल, डा. आईएन तिवारी, डा. सुरेश चन्द्र अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रेनू सिंह, शेख अब्जाद, राज बहादुर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 417821315285441057

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item