छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

जौनपुर। हैदराबाद की घटना के विरोध में और आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर गौराबादशाहपुर क्षेत्र के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को रैली निकाल कर चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह रैली महाविद्यालय से शुरू होकर साधुनगर होती हुई पुलिस चौकी पर पहुंची। जहां छात्रा शिखा सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के खिलाफ फांसी की कार्रवाई की मांग की। इसके बाद रैली महाविद्यालय पर जाकर समाप्त हो गई। इस अवसर पर प्राचार्य डा.रूबी राय, राहुल सिंह, डा.सदानंद सिंह,पूर्णिमा सिंह,विशाल सिंह,पूजा सिंह, ज्योति राय,विकास मौर्या,आकांक्षा,प्रिया आदि मौजूद रहे।

Related

featured 5160154277606784234

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item