कार की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौत
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_16.html
जलालपुर(जौनपुर ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहटी
गांंव के पास बुधवार की रात करीब साढ़े 7 बजे इंडिगो कार की चपेट मे आने से
बिस्कुट फैक्ट्री मे काम करने एक मजदूर की मौत हो गई।सूचना पाकर मौका स्थल
पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
रेहटी
गांव के निवासी रामनाथ यादव (50) लहंगपुर गांव के नजदीक एक बिस्कुट
फैक्ट्री में काम करते थे।शाम को वहाँ अपनी ड्युटी से छूटने के बाद साईकिल
से घर आ रहे थे।जैसे ही वह अपने गांव के गेट के पास पहुँचे थे कि जौनपुर से
वाराणसी की तरफ जा रही इंडिगो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और
मौकास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।पुलिस ने कार को अपने कब्जे मे ले लिया
है,जब चालक वहाँ किसी तरह भाग निकला।

