खेल-कूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_676.html
जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के गुरूवार को रचना विशेष विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सर्व शिक्षा अभियान की जिला समन्वयक मंजू पासवान, विशिष्ट अतिथि सद्भावना क्लब की पूर्व अध्यक्ष डा0 विमला सिंह तथा अध्यक्षता लायंस क्लब सूरज के अध्यक्ष राजेन्द्र खत्री ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में चम्मच दौड़ में हरिओम, सुई-धागा में शाजिया, मेढ़क दौड़ में आसिफ, जलेबी दौड़ में राजा, मटकी फोड़ में अरमान, केला दौड़ में रवि कन्नौजिया, कुर्सी दौड़ में किशन प्रजापति, गुब्बारा फुलाने में प्रतिमा तथा टोकरी में बाल फेकने में अजादार ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मंजू पासवान तथा डा. विमला सिंह व राजेन्द्र खत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। । कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर ने किया। इस मौके पर लायन्स सूरज के पदाधिकारी व सदस्य त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, संतोष साहू बच्चा, सुशील स्वामी, आनन्द स्वरूप, ममता खत्री, रेखा मौर्या उपस्थित रहे तथा विद्यालय के विशेष अध्यापक गौतम चन्द, रवि रंजन, दामिनी, जितेन्द्र, रश्मि मौर्या, होरेन्द्र, बेबी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

