शान्ति सौहार्द के लिए प्रयत्नशील रहने की जरूरत

जौनपुर।  सरपतहां थाना परिसर में 06 दिसम्बर को बावरी विध्वंस  तिथि को लेकर प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में  ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चैरसिया ने कहा कि क्षेत्र में शान्ति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को प्रयत्नशील रहने की आवश्यकता है। हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने के साथ हीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी बल देना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में खेतों के अपशिष्ट एवं पराली जलाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया गया है,जिसका सभी किसानों को शत प्रतिशत पालन करना है ,अन्यथा उनके खिलाफ पोल्यूशन एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के अलावा जुर्माना लगाये जाने का भी प्रावधान किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में शांति ब्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस सदैव सचेष्ट है, कहीं भीअशांति की स्थिति उत्पन्न होती दिखाई दे, तो तत्काल हमें सूचित करें। क्षेत्र मेंअशांति पैदा करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।बैठक में उपनिरीक्षक कमलेश वर्मा तथा क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व प्रबुद्ध जनों में रमेश शुक्ला,राना प्रताप सिंह मतीन अहमद,अखिल गुप्ता,हरि प्रसाद तिवारी,विक्रमाजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Related

BURNING NEWS 2907714954602766771

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item