पुलिस बैकफुट पर, जाबाज युवाओ ने पकड़े दो कुख्यात बदमाश
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_706.html
जौनपुर। जिले में हो रही लूट,डकैती और छिनौती की घटनाओं को रोकने मे भले ही पुलिस नाकाम साबित हो रही लेकिन जिले के युवा समय समय पर अपनी दिलेरी के बदौलत बदमाशो को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज एक बार फिर जाबाज युवाओ के बदलौत बैंक मित्र को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशो पुलिस के हत्थे चढ़ गये। गोमती के तट पर स्थित बड़वा गांव के युवकों के साहस को लाखों सलाम। उन्हीं के जिगर के चलते गुरुवार को कृष्णा नगर बाजार में लूट में नाकाम होने पर यूनियन बैंक के वक्रांगी केंद्र संचालक के भतीजे अखिलेश यादव उर्फ गोलू को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गये। उनकी जांबाजी ने 18 साल पहले की घटना की याद ताजी कर दी। तब इसी गांव के दिलेर युवकों के घेरने पर पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया था। ताजी घटना के बाद हर किसी की जुबान पर फिर गांव के युवकों की बहादुरी की चर्चा है।
लगभग 18 साल पहले 11 अक्टूबर 2001 को जमुनीबारी गांव के सामने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरइएस) के अवर अभियंता सोमारू राम को गोली मारकर लूटी गई बाइक लेकर भाग रहे तीन बदमाशों को अदम्य साहस दिखाते हुए बड़वा गांव के वनसत्ती घाट पर युवकों ने घेर लिया था। मौके पर मयफोर्स पहुंचे चंदवक के तत्कालीन थानेदार अवधेश सिंह ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को ढेर कर दिया था। मृत बदमाशों की शिनाख्त अजय मिश्रा निवासी गांव थौर थाना जलालपुर व उसके गिरोह के हरिनाथ यादव निवासी गोबरा व बेदी यादव निवासी भड़िया डीह के रूप में हुई थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. केएस प्रताप कुमार ने समारोह आयोजित कर गांव के साहसी युवकों को सम्मानित किया था। एसपी ने पहल कर राकेश सिंह, मनोज सिंह, लाल साहब, अवध नारायण, नरेंद्र, राजेंद्र व राकेश को असलहे का लाइसेंस भी दिलाया था। आज फिर बड़वा के कल्लू सिंह, तन्नू सिंह, बृजेश सिंह, विभा सिंह व अमिलिया सानी के लल्लू यादव ने गजब का साहस दिखाते हुए अखिलेश यादव उर्फ गोलू को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों ने लल्लू के मुंह में तमंचे की नाल डाल दी थी फिर भी उन्होंने बदमाशों को भागने का मौका नहीं दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. राजन राजभर उर्फ बदकू पुत्र बलराम राजभर निवासी हरसोस थाना जन्सा जिला वाराणसी।
2. अरविन्द राजभर उर्फ मगनू राजभर पुत्र स्व0 मेवालाल राजभर निवासी जयरामपुर थाना मड़ियाहूं जौनपुर।
फरार अभियुक्त का विवरण-
कुन्दन यादव निवासी मुर्दहा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी ।
आपराधिक इतिहास- राजन राजभर
1. मु0अ0सं0 272/19 धारा 147/148/149/225/342/352/353/ 186/307/394/427 भादवि व 7 सीएलए थाना जन्सा वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 357/19 धारा 392/307 भादवि थाना जलालपुर जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 530/19 धारा 379 भादवि थाना फूलपुर वाराणसी।
4. मु0अ0सं0 305/19 धारा 394 /307 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर।
अरविन्द राजभर उर्फ मगनू राजभर
1. मु0अ0सं0 724/15 धारा 307/394 भादवि थाना मड़ियाहूं जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 1078/16 धारा 307/120 बी भादवि थाना मड़ियाहूं जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 530/19 धारा 379 भादवि थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।
4. मु0अ0सं0 243/15 धारा 307/41/411 भादवि थाना सारनाथ वाराणसी।
5. मु0अ0सं0 244/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सारनाथ वाराणसी।
6. मु0अ0सं0 305/19 धारा 394 /307 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर।