छात्रसंघ चुनाव को लेकर धरने पर बैठे छात्रों को सीएम ने मनाया

जौनपुर। नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर धरने पर बैठे छात्र नेताओं को गुरूवार को मना लिया गया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्टेªट सुरेन्द्र नाथ मिश्र ने अनशन समाप्त करवाया। साथ ही कालेज प्रशासन से चर्चा करते हुये आगामी 11 जनवरी तक का समय दिया। कहा कि इसके बाद किसी भी दिन चुनाव सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करा दी जायेगी। बता दें कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर बीते बुधवार को सुबह से ही छात्रों का एक विशेष समूह कालेज परिसर में धरने पर बैठ गया। धरने पर बैठे छात्रों ने सुबह से लेकर रात एवं गुरूवार की सुबह तक डटे रहे। गुरूवार को छात्रों के समर्थन में यादव युवा संघ के नवचयनित प्रदेश अध्यक्ष ऋषि यादव अपनी पूरी टीम के साथ पहुंच गये। इस दौरान सिटी मजिस्टेªट श्री मिश्र लाव-लश्कर के साथ पहंुच गये जहां कालेज प्रशासन भी मौजूद हो गया। कालेज प्रशासन से विचार-विमर्श करके श्री मिश्र ने आश्वासन देकर धरने पर बैठे छात्रों को मना लिया। तत्पश्चात् छात्र नेता आशीष यादव ने कहा कि यदि कालेज प्रशासन द्वारा चुनाव तिथि घोषित नहीं किया गया तो भविष्य में इस प्रदर्शन को और भव्य बनाया जायेगा। इस अवसर पर छात्र नेता राहुल यादव, श्रेयश यादव, शमशाद, निखिल राय, आदर्श सिंह, अखिलेश मौर्य, शुभम मौर्य, रविन्द्र यादव, शनी मौर्य, अक्षय यादव, मुकेश यादव, शुभम यादव सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।

Related

featured 1493798390987623403

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item