प्रदेश महामंत्री के जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_67.html
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती वर्ष में उनके निर्वाण दिवस तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान कार्यशाला में भाग लेने जा रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल का जौनपुर में जोरदार स्वागत किया गया। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष विकास अग्रहरि के नेतृत्व में जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर श्री पटेल के अलावा उनके साथ मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास ओझा, अजय यादव, शुभम जायसवाल, प्रशांत सिंह, विष्णु चन्द्र सोनी, रहबर अब्बास, शिवम तिवारी, अभिनव ब्रह्म, श्यामराज बिन्द, विजय कश्यप, धर्मेन्द्र मिश्रा, चंचल यादव, उद्देश्य सिंह, रोहित साहू, ऋषिकेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

