अपना दल के पदाधिकारियों को दिलाया शपथ

जौनपुर। जिले के जमालापुर में अपना दल  कार्यालय पर एक बैठक विधान सभा अध्यक्ष श्यामधारी पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अपना दल के सक्रिय कार्यकर्ता बसंता पटेल के आकस्मिक मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया।  बसंता पटेल मडियाहूं विधानसभा के सेक्टर अध्यक्ष रहे कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मृत आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना किया।  बैठक में विजय बहादुर पाल,अजय पटेल,सुनील पटेल को अपना दल का सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल किया गया । इस दौरान विजय बहादुर पाल को अपना दल युवा मंच का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा अजय पटेल को मड़ियाहूं विधान सभा का मीडिया प्रभारी बनाया गया वह सुनील पटेल को रामपुर ब्लॉक का युवा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा सतीश पटेल को रामनगर ब्लॉक का युवा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को मण्डल उपाध्यक्ष अनिल पटेल ने अपना दल की सदस्यता व पद का शपथ ग्रहण कराया बैठक में रुप से जिलाध्यक्ष सुनील पटेल, राम सिंगार पटेल,डॉ अरविंद पटेल,महेंद्र पटेल,अंगद पटेल, गुलाब,जीत पाल,बाबा पाल, अर्जुन पटेल,दीपक कश्यप सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 7840266168629165811

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item