समस्त संस्कारों से युक्त होना चाहिए परिवार

 जौनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव जी के निर्देशानुसार केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में दो दिवसीय जनपद प्रवास पर आये आचार्य संजीव ने जिले के   साधकों को संबोधित करते हुए बताया गया है कि जिस तरह से आज योग जन जन की सहभागिता के कारण प्रत्येक घरों तक पहुँच रही है । उसी तरह से परिवारों में सभी सोलह संस्कारों को स्थापित करके अच्छे परिवार के साथ अच्छा समाज व आध्यात्मिकता से युक्त राष्ट्र का निर्माण हम सभी साधकों को अपने-अपने परिवारों से करना है इसके साथ ही पर्यावरण को संतुलित रखनें के लिए नियमित यज्ञ करनें की भी अतिआवश्यक है। महिला पतंजलि योग समिति की प्रान्तीय प्रभारी शशि आर्या द्वारा बताया गया की गर्भवती महिलाएं नियमित रूप से अनुलोम-विलोम,भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायामों के साथ अच्छे शास्त्रों का अध्ययन नियमित करें जिसका बहुत ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है।प्रान्तीय महाविद्यालय प्रभारी संजय श्रीवास्तव के द्वारा युवाओं को आधुनिकता और आध्यात्मिकता में सामंजस्य बनाकर चलनें के लिए प्रेरित किया गया। पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा इस मौसम में एक घंटा योगाभ्यास नियमित करनें के लिए कहा गया जिसमें कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायामों के साथ सूर्यनमस्कार के साथ मध्यम गति के साथ लम्बी दूरी तक टहलना आवश्यक है।  जिला प्रभारी आचार्य कृष्णमुरारी आर्य,संतोष,डा ध्रुवराज, नन्दलाल, वीरेन्द्र, सुरेन्द्र, रामसहाय, शेषनाथ सिंह, विकास श्रीवास्तव, सालिक राम, फौजदार सहित विकास भवन स्थित योगस्थली के साधकों के द्वारा स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

Related

news 6280183559587545667

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item