रास्ते के विवाद में मारपीट, 6 घायल
https://www.shirazehind.com/2019/12/6.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर ग्राम में रास्ते को लेकर लाठी डंडों से हुई मारपीट में महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में चल रहा है। मारपीट में गम्भीर घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षो के तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गयी है। घायलों में प्रथम पक्ष में रीता देवी 23 पत्नी अच्छेलाल यादव,अच्छेलाल 25 पुत्र मलता यादव,मलता यादव पुत्र स्व रघुनाथ यादव व द्वितीय पक्ष में योगेंद्र 35 पुत्र संकठा यादव,शोभावती 30 पत्नी योगेंद्र,सुभाष पुत्र लालता यादव रहें जिसमे से रीता देवी की स्थिति गम्भीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बेहतर उपचार के लिए भेज दिया गया।

