कायस्थों में प्रतिभाओ की कमी नही:गिरीश
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_13.html
जौनपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिवक्ता एव कायस्थ महासभा के सरंक्षक बजरंग प्रशाद श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक कविता संग्रह स्मृति , गीत संग्रह साधना , का विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने एक भव्य कार्यक्रम में किया । विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर में प्रतिभाओ की कमी नही है । एक अधिवक्ता किताब लिखे ये और भी बड़ी उपलब्धि है । बजरंग प्रशाद श्रीवास्तव ने जो किताब लिखा है वो समाज को एक स्मृति एवं साधना के साथ समाज मे जीने का दिशा निर्देश देता है । विशिष्ट अतिथि तिलकधारी महाविधालय के प्रचार्य विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इस पुस्तक में जो काव्य व गीत संग्रह लिखी गयी है वो दिल को छू जाती है इसको पढ़ने से समाज की अनेक दिव्य भर्मित विचारे दूर होती है । उन्होंने कहा कि किताब लिखना एक बहुत कठिन व तपस्या का फल होता है । पंकज सिन्हा गायक ने लिखित पुस्तक में रचित कविताओं को अपने सुर में गाकर लोगो का मन मोह लिया । दीवानी बार अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव , दुष्यन्त सिंह , आरपी सिंह, अमित श्रीवास्तव , प्रभाकर चुतर्वेदी , कलक्ट्रेट बार के महामंत्री बृजेश यादव , आंनद प्रकाश श्रीवास्तव , गिरीश श्रीवास्तव , राजकपूर श्रीवास्तव , डॉ नीलेश श्रीवास्तव , विश्व प्रकाश श्रीवास्तव अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ , अंकित श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव , मनीष आस्थाना, राहुल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता निलमडी श्रीवास्तव ने किया तथा संचालन बच्चा भईया ने किया ।

