मिशन इन्द्र धनुष की जागरुकता रैली निकली

जौनपुर।  मछलीशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के अंतर्गत सघन मिशन इंद्रधनुष से संबंधित जागरूकता रैली को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. पी. विश्वकर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।    उन्होने बताया कि  यह अभियान क्षेत्र में छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित करने हेतु चलाया जा रहा है ।यह अभियान 2 दिसंबर   से प्रारंभ होकर 12 दिसंबर   तक तथा प्रतिमाह  चलाया जाएगा । इस अभियान को सफल बनाने हेतु कुल 19 एएनएम ,10  पर्यवेक्षक,185  आशा कार्यकर्ती,188 आंगनवाड़ी ,12 आशा संगिनी लगाई गई हैं। अभियान में कुल 131 सत्र स्थल निर्धारित किए गए हैं। जिनमें से 811 बच्चों तथा 240 गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया गया है ।रैली में आशा कार्यकर्ती ,आशा संगिनी, प्रतिरक्षण अधिकारी अजीत कुमार मौर्य,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र मणि विश्वास ,यूनिसेफ से बीएमसी भानु प्रताप सिंह ,बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, बीपीएम  विजय कुमार पाल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पंकज पांडेय , संजीव कुमार,नोडल अधिकारी डॉ.आर.के. यादव, डॉ. अमरनाथ यादव, डॉ.अमरेश अग्रहरी, डॉ. रफीक फारुकी, डॉ. सिद्धकी समेत स्टाफ के समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Related

news 6735060539252795088

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item