बच्चो ने भारत के गाँव का सुन्दर चित्रण करके श्रोताओं का मनमोह लिया

जौनपुर । डाॅलिम्स सनबीम स्कूल में बीती संध्या को भव्य वार्षिकोत्सव तथा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, विद्यालय के अध्यक्ष डाॅ0 अब्दुल कादिर खान ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि गै़य्युरूल हसन रिज़वी, अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली रहे। जैसे कि इस स्कूल को अलग विषयों पर कार्य करने के लिए जाना जाता है इसी कड़ी में इस बार के वार्षिकोत्सव को एक नये अंदाज़ में मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ इस बार विद्यालय में कुछ नये विषयों को छुआ गया जिसमें भारत के गाँव का सुन्दर चित्रण बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया, इस झांकी की विशेष बात यह थी कि इसमें सभी वस्तुओं को वास्तविक रूप से बनाया गया। बच्चों ने गाँव के घर, चूल्हा, खेत, दुकानें आदि सभी को साक्षात रूप से अपनी मेहनत से बनाया। आने वाले सभी अतिथियों एवं बच्चों के माता-पिता ने सराहना करते हुए कहा कि यह विषय अभी तक कहीं होते हुए देखा नहीं गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अलका गुप्ता ने बताया कि आज के समय में बच्चे गाँव के जीवन के बारे में कुछ नहीं जानते हमें यह बताना ज़रूरी है कि बड़े-बड़े माॅल में बिकने वाले सामान इन्हीं गाँव से निकलकर आते हैं। हमारी संस्कृति और उत्पत्ति के बारे में बच्चों को जानना आवश्यक है वरना आगे आने वाली पीढ़ी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकेगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा के बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर माॅडल बनाये जो वर्किग माॅडल थे जिनमें से कुछ माॅडल्स को स्टेट लेवल के वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भेजने के लिए चुना गया। कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों द्वारा चलित राकेट बनाया गया जो प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहा। प्रदर्शनी में विद्यालय में चलायी जा रही फ्रेंच एवं अरबी भाषा के भी माॅडल दिखाई दिये। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ स्वागत नृत्य के द्वारा किया गया इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोह लेने वाली प्रस्तुतियाँ दीं जिसमें ’फिट इंडिया’ काॅन्सेप्ट पर विशेष प्रस्तुति दी गई इसके अतिरिक्त वृद्धा आश्रम में रहने वाले असहाय बुज़ुर्गों के लिए भी एक प्रस्तुति हुई। इसके अतिरिक्त दिलीप कुमार, वैजंती माला, वहीदा रहमान आदि को सम्मान देते एक विशेष कार्यक्रम हुआ जिस पर लोग झूम उठे। आज से 20 साल पहले खेले जाने वाले खेल जो अब मोबाइल के आने के बाद विलुप्त हो गये हैं विद्यालय की शिक्षिकाओं ने इस विषय पर भी छोटे बच्चों द्वारा एक विशेष प्रस्तुति दी और अभिभावकों को एक संदेश दिया कि बच्चों को मोबाइल की बुरी लत से निकालने के लिए फिर पुराने खेलों को वापस लाना आवश्यक है। विद्यालय के अध्यक्ष डाॅ0 अब्दुल कादिर खाँ ने बच्चों की प्रस्तुति के लिए उन्हें 25000 रू0 का इनाम दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गै़य्युरूल हसन रिज़वी ने कहा कि मैं सोंच नहीं सकता था कि जौनपुर में भी इतने अनमोल रत्न छुपे हैं, उन्होंने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि ये बच्चे बड़े शहरों के बच्चों से कहीं भी पीछे नहीं हैं। बच्चों के प्रस्तुतीकरण को देखते हुए कहा कि जिस प्रकार ये छोटे-छोटे बच्चे एक स्कूल में होते हुए भी अपनी मातृ भाषा के साथ-साथ इंग्लिश, फ्रेंच, अरबी जैसी भाषाओं में तेज़ी और आत्मविश्वास से अपनी बात रख रहे हैं मैं इसके लिए विद्यालय एवं अभिभावकों को बधाई देता हूँ। उन्होंने बच्चों से कहा इस समय पढ़ाई और खेलकूद पर विशेष ध्यान देने से भविष्य हमेशा सुन्दर होता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने की तथा उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि वे दावे के साथ कह सकते हैं कि पिछले 45 साल में जौनपुर में इस तरह का प्रोग्राम पहली बार हुआ और बच्चों, टीचर्स और अभिभावकों की मेहनत को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले समय में जौनपुर कुछ नये सितारों से सजने वाला है और भविष्य सुन्दर होने वाला है।
डाॅ0 अब्दुल कादिर खान ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि वे किसी भी क्षेत्र में मेहनत करते हैं और राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर आगे जाना चाहते हैं तो वे और उनका विद्यालय हमेशा उनका प्रोत्साहन करेगा और वे जो सहायता चाहते हैं वो उसे ज़रूर देने की कोशिश करेंगे।
विद्यालय कमेटी के मेम्बर डाॅ0 कमर अब्बास ने कार्यक्रम की सराहना की तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरे डाॅलिम्स परिवार को बधाई दी।
अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती अलका गुप्ता ने सभी अतिथियों को कार्यक्रम में अपना समय देने एवं सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगढ़ एवं प्रबन्ध समिति के सदस्य तथा हसनैन कमर ’दीपू’, सतीश सिंह, डाॅ0 शशि प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।


Related

news 4757948808251331663

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item