नशे में धुत युवक ने एक व्यक्ति पर किया धारदार हथियार से प्रहार

जौनपुर। मड़ियाहूं कस्बे में आज एक शराबी युवक ने पड़ोसी को धारदार हाथिया से प्रहार करके बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिवार वालो ने उसे उपचार के लिए मड़ियाहूं स्वस्थ्य केन्द्र पर ले जहां पर उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी की तलास में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में शराब के नशे में धुत होकर मोहम्मद आरिफ बीच रास्ते में खड़ा होकर उस रास्ते आने जाने वालो को परेशान कर रहा था इसी बीच उस मोहल्ले का निवासी आफताब आलम अपने घर जा रहा था। शराबी युवक आफताब से उलझ गया। आफताब उसे डाॅट फटकार कर घर चला गया। कुछ ही देर बाद आरिफ धारदार हाथियार लेकर आफताब के घर में घुसकर उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते वह घटना को अंजाम देकर भाग गया। परिवार वाले आफताब को इलाज के लिए पहले मड़ियाहूं स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये जहां पर डाक्टरो ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी की तलास में जुट गयी है।

Related

featured 8479898990677052136

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item