सड़क हादसे में आजमगढ़ के युवक की मौत

जौनपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक पड़ोसी जिले आजमगढ़ का निवासी था।
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भैंसपुर गांव निवासी सालिक राम चौहान (42) रविवार की दोपहर करीब दो बजे रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्कूटी से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। सिकरारा बाजार में ब्रह्मबाबा मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार युवक की सिर में गहरी चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन में फीड नंबर पर संपर्क करने से हुई। उधर, मुंगराबादशाहपुर नगर के गजराजगंज मोहल्ले में रविवार की शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पंवारा निवासी नितिन जायसवाल व राहुल जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। हालत नाजुक देखते हुए दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

Related

featured 2313225733211443432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item