डांस को लेकर घरातियों-बरातियों के बीच मारपीट में दो घायल

जौनपुर। बदलापुर कस्बे के सुल्तानपुर रोड पर शनिवार की रात आयी बरात में द्वारचार के समय डांस को लेकर घरातियों-बरातियों के बीच मारपीट में दो बराती घायल हो गये। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह शादी की रस्म पूरी हुई। मौके की नजाकत देखते हुए रात में ही बरात विदा कर दी गई।
कस्बा निवासी मोहन मोदनवाल की पुत्री रीतू की शादी के लिए बाबागंज मोकलपुर से बरात आई थी। बरात पहुंचने पर घरातियों ने बरातियों की खूब आवभगत की। द्वारचार के लिए बराती नाचते-गाते कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। जहां डांस करने को लेकर घराती पक्ष के कुछ युवक बरातियों से भिड़ गये। कुछ ही देर में शादी के उत्सव में रंग में भंग पड़ गया। जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। बराती पक्ष के दो युवक प्रदीप व प्रद्युम्न घायल हो गए। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना यूपी-112 पर पुलिस को दे दी। को दे दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों पक्षों के बीच तनातनी के चलते शादी खटाई में पड़ती लगने लगी। इस पर समझाने-बुझाने का दौर शुरू हो गया। बात बिगड़ते देख पुलिस कर्मियों ने बिना जयमाल के ही शादी की अन्य रस्में पूरी कराकर तड़के करीब तीन बजे के बरात विदा करा दी।

Related

featured 3837024696683192158

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item