प्रधानाध्यापिका सहित पांच शिक्षकों का वेतन रोका

 जौनपुर। सिकरारा खंड शिक्षा अधिकारी  राजीव कुमार यादव ने बुधवार को क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में कमी व अन्य खामियों के चलते प्रधानाध्यापिका सहित पांच शिक्षकों के वेतन वृद्धि को अवरुद्ध करते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी। 
खंड शिक्षा अधिकारी सुबह नौ बजे अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर पहुंचे। जहां विद्यालय के अध्यापक मौजूद मिले लेकिन साफ-सफाई की व्यवस्था सही मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अलावा शौचालय में गंदगी, प्रबंध समिति की नियमित बैठक न होने एवं उपस्थिति पंजिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में उन्होंने प्रधानाध्यापिका किरन सिंह की वेतन वृद्धि रोके जाने व स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, कंधरपुर और पालपुर में भी साफ-सफाई की व्यवस्था समुचित न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।

Related

featured 1464118610171157090

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item