पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों का भविष्य दांव पर

जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध सौ से अधिक महाविद्यालयों के संबद्धता का मामला लटक गया है। जिसके चलते हजारों छात्र परीक्षा फार्म आवेदन नहीं कर पाए और तिथि एक दिसंबर को समाप्त हो गई। विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के झाम में छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर व प्रयागराज हंडिया जिले में 810 से अधिक महाविद्यालय संबद्ध हैं। 2019-20 के लिए जून माह में 288 कालेजों को मानक पूरा करना था। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मानक नहीं पूरा करने वाले कालेजों की स्थाई मान्यता पर रोक लगा दी और परीक्षा विभाग ने उन कालेजों को प्रथम वर्ष के छात्रों को परीक्षा फार्म पंजीकरण से वंचित कर दिया। जिसके चलते इस बार विगत वर्ष की अपेक्षा काफी कम आवेदन हुए थे। जिसके चलते परीक्षा नियंत्रक डा.बीएन सिंह को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 से 30 नवंबर करनी पड़ी। छात्र एक दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन कर सकते थे। विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि समाप्त होने के एक दिन पहले तक कुल 150 कालेजों ने ही अपना मानक पूरा किया है। ऐसे में छात्रों के परीक्षा फार्म आवेदन को लेकर संकट बढ़ गया है। महाविद्यालय की इस लापरवाही से छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। संबद्धता के अधीक्षक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि कालेजों से आई रिपोर्ट कुलसचिव को दे दी गई है, स्पष्ट जानकारी वहीं दे पाएंगे।

Related

featured 1696379228674837791

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item