2020 ने दी जनता को राहत

जौनपुर।  नए साल में मौसम ने भी अपने रुख में बदलाव किया। बुधवार की दोपहर में भगवान भाष्कर के निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप में खड़े लोगों का शरीर कुछ ही घंटों में गर्म हो गया। यह मौसम खेती-किसानी के लिए वरदान साबित हुआ, जिससे अन्नदाता काफी खुश नजर आएं। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह भोर में मौसम में कोहरा बना रहा, इसके बाद यह छट गया। हालांकि तापमान में सुबह से ही गिरावट दर्ज की गई। हवा तीन किमी प्रति घंटा तो नमी 93 फीसद रही। दोपहर में करीब 12 बजे सूर्य की किरणें धरती पर पड़नी शुरू हुई तो आधे घंटे में यह पूरी तरह से अपना रूप ले ली थी। जिसका परिणाम रहा कि लोग घरों से बाहर निकलकर धूप सेंकने लगे। वहीं स्कूल की छुट्टी में बच्चों ने भी निकलकर खूब आनंद लिया। मौसम खुला होने के कारण पार्को व शाही किला में भी बच्चे अभिभावकों के साथ खेलने पहुंचे। सड़कों पर आवागमन व चहल-पहल बढ़ गया। जिससे लोग जाम से भी घंटों परेशान दिखाई पड़े। अच्छी धूप को सेंकने के लिए कलेक्ट्रेट व विकास भवन के कर्मचारी बाहर खड़े दिखाई दिए। कुल मिलाकर काफी दिनों बाद धूप ने लोगों को काफी संतुष्ट किया। हालांकि शाम होते ही गलन बढ़ गई।

Related

featured 2551551055290211583

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item