जौनपुर की पहली महिला विधायक तारा देवी की मनी 21वीं पुण्यतिथि

जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जनपद की पहली महिला विधायक डा. तारा देवी की 21वीं पुण्यतिथि मनायी गयी जहां उपस्थित लोगों ने उन्हें याद किया। नगर के जोगियापुर स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभा की अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा एडवोकेट ने स्व. तारा देवी को त्याग, समर्पण व सादगी की प्रतिमूर्ति बताया। साथ ही कहा कि उनका व्यक्तित्व व कृतित्व महिलाओं ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के लिये भी प्रेरणास्रोत है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान ने कहा कि उन्होंने नारी उत्थान में अहम भूमिका निभायी थी। इसके अलावा पूर्व प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस अतुल सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर, समाजसेवी शरद पाठक, अमिताभ सिंह, मनोज मिश्र, धीरज पाण्डेय, संजय शुक्ला, आलोक मिश्रा, धर्म नारायण उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन देवानन्द मिश्र ने किया। अन्त में स्व. तारा देवी के पुत्र विजय स्वरूप श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दयानन्द सेठ, हैदर, अभिषेक श्रीवास्तव सोनू, सौरभ श्रीवास्तव अंशू, गौरव श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 2356984594775615461

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item