जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के  युवा समाजसेवी व पेशे से व्यवसायी पंकज सिंह की सरेराह शनिवार को लगभग पौने पांच बजे हुई हत्या की घटना से बजरंग नगर बाजार में दहशत तो पैतृक गांव विशुनपुर में कोहराम मचा हुआ है। हत्या किसने और क्यों की इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। विशुनपुर गांव निवासी इंद्रदेव सिंह राब‌र्ट्सगंज (सोनभद्र) में भी कई दशक पहले काफी जमीन खरीदी थी। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़े रामानंद सिंह सपरिवार वहीं रहते हैं। मझले लक्ष्मण सिंह और सबसे छोटे भरत सिंह का परिवार गांव में रहता है। मृत पंकज सिंह लक्ष्मण सिंह के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े पुत्र सूरज सिंह की सन 2014 में पिकनिक के लिए लखनिया दरी जाने पर गैंगवार में गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। सबसे छोटे पुत्र शक्ति सिंह गांव में ही दोना-पत्तल बनवाने का कारखाना चलाते हैं। बड़े बेटे के बाद दूसरे बेटे की हत्या से पिता लक्ष्मण सिंह गुमशुम से हो गये हैं। मां कालिदी सिंह और अन्य स्वजनों का करुण-क्रंदन पूरे गांव का माहौल गमगीन किये है। कंचन का उजड़ा सुहाग, दो बच्चों के सिर से छिना साया मृत पंकज सिंह की पत्नी कंचन सिंह अपने दो बच्चों आठ साल की बेटी प्रांजल उर्फ भोली व पांच साल के बेटे शौर्य प्रताप सिंह को लेकर वाराणसी के मकान पर रहती थीं। पति की हत्या की खबर लगने के बाद बच्चों के साथ घर पहुंचीं तो शव देखते ही दहाड़े मारकर रोने लगी। बार-बार वह बच्चों से लिपटकर यही कहती थी कि बाकी जिदगी किसके सहारे गुजारेगी और कैसे उनका भरण-पोषण करेगी। पंकज ने लड़ा था चुनाव समाजसेवी पंकज सिंह सन 2015 में डोभी ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। उन्हें सफलता नहीं मिली थी। पंकज सिंह सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। हर साल वह सर्दी में गरीबों को निजी तौर पर कंबल वितरित करते थे। एसपी के सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजीपंकज सिंह की हत्या के बाद बजरंग नगर बाजार में रास्ता जाम किए आक्रोशित ग्रामीणों में भारी गुस्सा दिखा। एसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसपी को करीब दो सौ मीटर पहले वाहन से उतरकर पैदल मौके पर जाना पड़ा। बाद में उन्होंने गांव में जाकर मृत पंकज के स्वजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item