चलती ट्रक में लगी आग, सब कुछ स्वाहा

जौनपुर। केराकत-थानागद्दी मार्ग पर गोमती नदी के पुल के पास चलती ट्रक में अचानक आग लग गयी जो देखते ही देखते भीषण हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक जलालपुर-थानागद्दी मार्ग से होते हुये खुज्झी मोड़ जा रही थी। गोमती नदी पुल से पहले ही अचानक ट्रक में स्पार्किंग की वजह से आग लग गयी। घटना बीती रात लगभग 11 बजे की है जहां आवागमन कम होने से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। फिलहाल देखते ही देखते मौके पर आस-पास के काफी लोग पहुंच गये जो आग बुझाने की बहुत कोशिश किये परंतु आग भीषण रूप ले चुकी थी। फिलहाल ड्राइवर को बचा लिया गया लेकिन ट्रक जलकर खाक हो गयी।

Related

featured 4426079450766750191

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item