फरार चल रहा हत्यारोपी चढ़ा सरपतहां पुलिस के हत्थे

जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने पिछले कई दिनों से फरार चल रहे हत्यारोपी को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सरपतहां विजय चौरसिया हमराहियों के क्षेत्र भ्रमण पर थे कि तभी सूचना मिली कि आईपीसी की धारा 302, 201 का वांछित अभियुक्त रामनरेश निवासी मंझरिया थाना पवई जनपद आजमगढ़ आ रहा है। बीबीगंज से गुड़बड़ी चौराहा होकर अतरडीहा जाने की सूचना पर गम्भीर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुये उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 45 एम-6152, मृतका का मोबाइल सहित आरोपी का मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया, उपनिरीक्षक विवेक तिवारी चौकी प्रभारी सरायमोहिउद्दीनपुर, मुख्य आरक्षी लाल बहादुर यादव, आरक्षी अजय कुमार हरेन्द्र यादव, अमरजीत यादव शामिल रहे।

Related

featured 800216328723205290

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item