पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने चांद मारी पर यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राजित राम यादव  के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया ,सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।  इस सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना उपस्थित रहे।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जिस तरह दिल्ली चुनाव जीत के बाद आम आदमी पार्टी का ग्राफ उत्तर प्रदेश में बहुत तेजी से बढ़ रहा है और लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिस तरह दिल्ली में बिजली फ्री पानी फ्री महिलाओं के लिए बस फ्री और तमाम योजनाएं वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  चला रहे हैं उससे पूरे देश में जनता प्रभावित हो रही है। इसी क्रम में यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राजित राम यादव ने कहा कि पहली बार इतिहास में दिल्ली विधानसभा चुनाव में विकास पर वोट पड़ा है, यही राजनीतिक बदलाव है और उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी वही बदलाव जिला पंचायत चुनाव से लाने जा रही है। जाति और धर्म पर दिल्ली में वोट नहीं पड़ा है उसी तरह उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी केजरीवाल मॉडल यहां भी लाएगी और प्रचंड बहुमत से हम लोग जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख का जीत दर्ज करेंगे। इस सदस्यता अभियान में यूथ विंग के जिला उपाध्यक्ष अमितेश यादव, धर्मेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अजीत सोनकर ,मुकेश यादव, मनोज, नरसिंह यादव ,बृजेश आदि लोग उपस्थित रहे।


Related

featured 4828416622576198526

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item