नगर को सैनिटाइज करने में जुटे फायर बिग्रेड के जवान,डीएम कर रहे चक्रमण

जौनपुर। प्रधानमंत्री के आवाह्न पर आज जनता कफ्यू पूरी तरह से सफल रहा है। जिले की जनता कोरोना वायरस की पूरी तरह से कमर तोड़ने के लिए खुद घरो में कैद हो गयी है। आम दिनों में जाम रहने वाली सड़को पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है और गलियां सूनी है। इसी बहाने कई लोग अपने घर की साफ सफाई के साथ अन्य कार्य निपटा रहे है।

जिला प्रशासन इसी बहाने सड़को को सैटिनाइज करने में जुटा है। इस कार्य में नगर पालिका कर्मचारी के साथ फायर ब्रिगेड जवान सड़को को साफ सुथरा कर रहे है।
डीएम दिनेश कुमार सिंह खुद नगर में भ्रमण करके जायजा ले रहे है। इस दरम्यान अपने घरो की छतो पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों का स्वागत शंखनाद और फूलों की बारिश करके कर रहे है। जनता के मिले आपार समर्थन से जिला प्रशासन का हौसला बढ़ रहा है।
जिलाधिकारी  ने कल शाम को ही अपर जिलाधकारी, सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदारों, थानाध्यक्षौं को निर्देशित कर दिया था कि अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते रहे, कोई भी जनता बाहर नहीं दिखनी चाहिए और न ही कोई दुकान बाजार खुली दिखनी चाहिए। जनता कर्फ्यू का प्रभाव पूर्ण रूप से दिखना चाहिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर में  भ्रमण कर जनता कर्फ्यू का जायजा लिया।
         कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी के द्वारा किए गए जनता कर्फ्यू के आव्हान का प्रभाव जनपद में देखने को मिला। जिला प्रशासन ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए एहतियातन कई कदम उठाए हैं। जिले में सभी होटल, रेस्टोरेंट, चायपान की दुकानों समेत सभी अन्य प्रतिष्ठानें बन्द रही। स्कूल कॉलेज भी बन्द रहे। सभी लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र हर जगह जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय समेत तहसील क्षेत्रो में जनता कर्फ्यू का लोगो ने पालन किया, सड़के सुनसान रही, हर तरफ पसरा सन्नाटा इस बात की साफ गवाही दे रहा है कि लोग कोरोना वायरस को लेकर कितने गंभीर है। शहरी इलाकों की जनता हो या ग्रामीण इलाकों की जनता, सभी ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील को मानते हुए खुद को लॉक डाउन करके रखा। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भी जनता कर्फ्यू के मद्देनजर पूरे हालात पर नज़र बनाये रखी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायतों, फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा लगातार शहर की सड़कों की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। जिला एवं पुलिस प्रशासन जनता कर्फ्यू को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क रहा। प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर जनपद वासियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने में लगे स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम को थाली, ताली, शंख बजाकर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश पर जनता कर्फ्यू 23 मार्च 2020 प्रातः  6.00 बजे तक बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी ने जनता कर्फ्यू में सहयोग करने के लिए जनपद वासियों को धन्यवाद दिया।

Related

news 8130243422154431932

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item