छठवें दिन भी सड़कों पर रहा सियापा
https://www.shirazehind.com/2020/03/blog-post_300.html
जौनपुर। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के छठवें दिन सोमवार को पुलिस का रूख कड़ा दिखा। बेवजह घूम रहे लोगों पर कार्रवाई भी की गई। पुलिस के बदले तेवर की वजह से शहर से लेकर ग्रामीणांचलों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस की सख्ती के कारण सड़कें सूनी व वीरान नजर आईं। वहीं शांति व सुरक्षा के मद्देनजर चट्टी-चैराहों पर पुलिस मुस्तैद दिखी।
सुबह 6 बजे से 12 बजे की निर्धारित अवधि के बाद बाहर निकले लोगों को पुलिसकर्मियों ने जमकर खातिरदारी की। खासकर ऐसे लोगों को पुलिसिया कार्रवाई का कोपभाजन पड़ा जो अनावश्यक रुप से सड़कों पर घूम रहे थे। इस दौरान लोगों को घरों में रहने की हिदायत भी दी गई।