होली मिलन समारोह से समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है
https://www.shirazehind.com/2020/03/blog-post_353.html
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)।स्थानीय नगर के कटरा मार्ग पर शनिवार को देर शाम स्थानीय उमरवैश्य समाज ने होली मिलन कार्यक्रम के साथ ही सम्मान समारोह का भी आयोजन किया। समारोह में स्वजातीय बंधुओं ने मौजूद लोगो को अबीर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।समारोह में समाज के बच्चों द्वारा अनेक होली गीत और रंगारंग गीतो से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से नव्या, मीठी, रेखा, सौम्या, ने "प्रेम रतन धन पायो", आज विरज में होरी रे रशिया, के बाद बच्चो ने छम्मा छम्मा आदि गीत पेश किया। इसी दौरान समाज के बच्चों द्वारा अहम मुकाम हासिल करने पर उन बच्चों को समाज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें विशाल, हिमांशू, प्रतुश आदि प्रमुख रहे। उपस्थित स्वजातीय अतिथियों जगदीश प्रसाद, बृजेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष रवि गुप्त, अखिलेश कुमार, संगम लाल, प्रदीप कुमार गुप्त, अशोक कुमार आदि को समाज की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसी दौरान समाज के बुजुर्ग संगम लाल, सुरेश चन्द्र, सीता देवी आदि को समाज की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि उमरवैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि का उमरवैश्य समाज की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह का शुभारंभ गणेश प्रतिमा पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि ने दीप प्रज्वलन के साथ ही पुष्प अर्पण कर किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए उमरवैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि ने कहा कि आज के समाज में लोगो को एक जुट रहने की जरूरत है। उसमे ऐसे कार्यक्रम अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं।होली मिलन समारोह से आपसी भाईचारे का संदेश समाज में जाता है। ऐसे समारोह समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। उसी से अच्छे समाज का निर्माण होता है। आज बच्चियों को उच्च शिक्षित करने की जरूरत है। जिससे वे किसी के ऊपर निर्भर न रहे।आज की नारी शक्ति अपना हर क्षेत्र में लोहा मनवा चुकी है। बस जरूरत है इन्हे अवसर देने की। उमरवैश्य समाज ने होली मिलन समारोह का आयोजन जो किया है बधाई के पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार ने उमरवैश्य समाज के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में जो प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया है उससे उमरवैश्य समाज के बच्चों का मनोबल बढ़ेगा। समाज के आलोक कुमार गुप्त पिंटू ने कहा कि आज हम स्वजातीय बंधुओ को समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की जरूरत है। समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार (दाल मिल) ने बच्चों के शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जब तक बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं करेगी तब तक समाज की पूरी उन्नति संभव नहीं है। इसी दौरान उमर वैश्य महिला मंडल का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्रीमती संगीता, उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया, महामंत्री श्रीमती प्रिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा के साथ ही अन्य पदाधिकरियों की घोषणा राजकुमार नेता जी द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक विश्वामित्र द्वारा उमर वैश्य युवजन संघ की घोषणा की गई। जिसमे अध्यक्ष विपिन कुमार, महामंत्री अभिषेक , कोषाध्यक्ष शिधार्थ को बनाए जाने के साथ ही अन्य पदाधकारियों की घोषणा भी हुई। कार्यक्रम के दौरान समारोह की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद तथा संचालन विश्वामित्र ने किया। अंत में उमरवैश्य समाज की ओर से संतोष कुमार गुप्त गुड्डू ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में राजकुमार नेता जी, राज कुमार गुप्त, संतोष कुमार गुप्त, गणेश कुमार गुप्त, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार गोलन, संजय कुमार, राजीव कुमार गुप्त (दाल मिल), डॉ प्रहलाद, जिला महामंत्री डॉ राकेश कुमार, राजकुमार राजू, सूरज गुप्त, अश्वनी गुप्त नान्हू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधू जन मौजूद थे।

