"भगवान हाजिर हो" फिल्म की शुटिंग 12 अप्रैल से, ब्रजेश यदुवंशी भी दिखेगें पर्दे पर

जौनपुर। रोमांश,एक्शन,प्यार और कामेडी से भरपूर भोजपुरी फिल्म "भगवान हाजिर हो" की शुटिंग 12 अप्रैल से जिले में शुरू होने जा रही है। यह फिल्म नगर के ऐतिहासिक इमारतो के साथ साथ ग्रामीण परिवेश को पूरे देश में पहुंचाने का काम करेगी। इस पिक्चर की नायिका है साऊथ मूवी की चर्चित कलाकर गरिमा। गरिमा दर्जनों फिल्में में अपनी जबरदस्त प्रस्तुति कर चुकी है। वे पहली भोजपुरी फिल्म में काम करने जा रही है जिसको लेकर काफी उत्साहित भी है। 
 फिल्म के निर्देशक सचिन यादव ने एक प्रेसकांफ्रेस में बताया कि इस फिल्म की शुटिंग कही और होने वाली थी लेकिन मेरे गृह जनपद होने के कारण मैने यह सिनेमा जौनपुर में ही बनाने का निर्णय लिया है। जिसके माध्यम से अपने जनपद की सोधी महक पूरे देश में फैल सके। फिल्म प्रोड्यूसर निशिकांत झा,कार्यकारी निर्माता रविशकंर सिंह है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह,प्रवेश लाल यादव,यामिनी सिंह,गरिमा,देव सिंह,रोहित सिंह,अयाज खान आदि है। मेहमान कलाकर के रूप में दिनेश लाल यादव निरहुआ,आम्रपाली दुबे,व शिक्षाविद् डा0 ब्रजेश यदुवंशी होगे। फिल्म की स्क्रप्ट अरविन्द तिवारी ने लिखा है गीत संगीत आजाद सिंह व फिल्म डांसर मास्टर संजय कोर्बे,पप्पू खन्ना है।
इस मौके पर हिरोइन गरिमा,डा0 ब्रजेश यदुवंशी तथा कोरियोग्राफर कृष्ण मुरारी मिश्रा मौजूद रहे। 

Related

news 5361488214933517466

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item