कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए आगे आया शिक्षक समाज

जौनपुर। कोरोना वायरस से बचाव एवम जागरूकता के संबंध में आज उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक अति आवश्यक बैठक कचहरी स्थित कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने समस्त शिक्षको से आह्वान किया कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी के संक्रमण की चपेट में है ,ऐसे में शिक्षक समाज की जिम्मेदारी बनती है कि वो जन समुदाय को इसके बचाव एवम सुरक्षा हेतु लोगो को जागरूक करें ।इसी क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय एवम ब्लॉक पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे कोरोना वायरस से बचाव हेतु पोस्टर, पम्पलेट, सोशल मीडिया एवम अन्य माध्यमो से सक्रिय जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करे । जिस पर सभी पदाधिकारियों द्वारा भरोसा दिलाया गया कि वे इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे तथा सक्रिय प्रचार -प्रसार सुनिश्चित करेंगे । बैठक में रविचन्द यादव , लालसाहब यादव , पद्माकर राय, लक्ष्मीकांत सिंह, साजेश सिंह , सुनील यादव, शैलेन्द्र सिंह, संजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।




Related

news 3158752083176182610

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item