15 कालेजों का जारी नहीं हुआ परीक्षाफल

 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 15 कालेजों के बीएड सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट प्रायोगिक अंक न मिलने के चलते लटका हुआ है। जिसमें गाजीपुर व जौनपुर के कई ऐडेड कालेज भी शामिल हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, हंडिया प्रयागराज में करीब 312 कॉलेज हैं जिनमें बीएड की मान्यता है। इनकी सेमेस्टर परीक्षा हुए करीब दो माह होने वाला है। विश्वविद्यालय ने 15 दिन पहले परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया है। काफी संख्या में महाविद्यालयों ने प्रायोगिक अंक विश्वविद्यालय में जमा नहीं किया था, जिस वजह से उन महाविद्यालयों का परीक्षा परिणाम रुका हुआ था। जैसे-जैसे महाविद्यालयों ने प्रायोगिक अंक विश्वविद्यालय में जमा किया। उनके परिणाम भी जारी होते गए। परीक्षा विभाग का कहना है कि गाजीपुर पीजी कॉलेज व जौनपुर के समोधपुर पीजी कॉलेज समेत 15 महाविद्यालयों ने प्रायोगिक अंक जमा नहीं किया है। जिस वजह से उनके परीक्षाफल लटके पड़े हैं।

Related

news 6701779815898382185

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item