कुल्हाड़ी कें हमले से बालिका गंभीर रूप से घायल

जौनपुर। चन्दवक थाना के रामगढ़ गांव में रविवार सुबह पड़ोस के ही एक विक्षिप्त ने घर में सो रही छह साल की पायल पर कुल्हाड़ी से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। दर्द से जब वह जोर जोर से चीखने, चिल्लाने व कराहने लगी तब घर के लोग जान पाए। इतने में वह मोके से भाग गया। जानकारी के अनुसार पायल 6 वर्ष पुत्री राकेश कनौजिया निवासी रामगढ़ अपने घर में सोई हुई थी। बताते  है कि सुबह पड़ोसी राजू कनौजिया 18 वर्ष पुत्र नगीना कनौजिया जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है , उसने कुल्हाड़ी से उसके गर्दन, हाथ व कमर पर कई वार कर दिया। इसके बाद जब बच्ची चीखने चिल्लाने लगी तब परिजन जान पाए। इस पर हल्ला होते ही वह वहाँ से भाग निकला। परिजनों ने उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी गए , लेकिन डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बता दे कि हमला करने वाले युवक का पूरा परिवार अर्ध विक्षिप्त व निहायत गरीब है, साथ ही लोगो द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि जिस लड़की को उसने मारा है, उसके पिता व परिजन आए दिन उससे मारपीट किया करते थे। जिसको लेकर वह कहा करता था कि मैं भी मारूंगा मैं भी मारूंगा। इसके बाद यह घटना हुई है।  

Related

news 5466026804019669962

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item