बंदूक के साथ हत्यारोपित गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2020/03/blog-post_56.html
जौनपुर। रामपुर पुलिस ने हत्यारोपित को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने मुखबिर की सूचना पर सहयोगियों की मदद से आरोपित प्रकाश नारायन सिंह को दुबेपुर पुलिया के पास से बंदूक सहित पकड़ लिया।
कटौना गांव में गत आठ फरवरी को विवाद में मारपीट के दौरान भंडारी सिंह (70) को गंभीर चोटें आई थीं। भंडारी सिंह के पुत्र उदयभान की तहरीर पर पुलिस ने प्रकाश नारायन सिंह के खिलाफ मारने-पीटने गाली-गलौच व प्राणघातक चोटें पहुंचाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। घायल भंडारी सिंह की इलाज के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।