प्रेमी युगल ने किया कोर्ट मैरेज
https://www.shirazehind.com/2020/03/blog-post_70.html
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व फरार प्रेमी युगल घर लौटे तो मंगलवार को कोर्ट में शादी कर ली। चौकिया पुलिस ने दोनों पक्षों को पंचायत के बाद राजी कर लिया। इसके बाद दोनों को एक कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को गांव की ही सजातीय युवती से प्रेम हो गया था। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों के परिजन को भी पता चल गया। बंदिशें बढ़ने पर दोनों ने भाग जाने का फैसला किया। इसके बाद वे फरार हो गये। तभी से दोनों पर कई तरह से वापस आने का दबाव बनने लगा। इसके चलते दोनों शनिवार को वापस घर आ गये। उधर, युवती के पिता ने चौकिया पुलिस चौकी पर बेटी को नाबालिग बताते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद युवक के परिवार वाले भी उसे बालिग बताते हुए चौकी पर डंट गये। प्रेमी युगल भी खुद को बालिग बताकर साथ रहने की जिद पर अड़े थे। सच्चाई पता करने के लिए चौकी प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों का अंक पत्र मंगाकर देखा। इसमें दोनों बालिग निकले। काफी मान मनौवल के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।