पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 20 लोग भेजे गए क्वारंटाइन

जौनपुर। नौपेड़वा बाजार स्थित लकड़मंडी एवं जंगीपुर मस्जिद में पाजिटिव धर्म प्रचारक के ठहरने के मामले में बक्शा पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत 20 लोगों को चिन्हित कर स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात क्वारंटाइन के लिए भेज दिया।
गुरुवार की रात में सभी को प्रसाद इंस्टीट्यूट में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा गया। पुलिस के अनुसार पूर्व ब्लाक प्रमुख ने गत 22 मार्च को जमात का आयोजन किया था। इसमें 19 मार्च से ही दिल्ली के अलावा प्रदेश के कई जनपदों से करीब 40 लोगों का जमावड़ा होना शुरू हो गया था। जमातियों को नौपेड़वा लकड़मंडी में बनी मस्जिद में ठहराया गया था। लॉकडाउन होने के बाद प्रदेश के अन्य जिलों से आए लोग तो चले गए परंतु दिल्ली से आए धर्म प्रचारक मस्जिद में फंसे रह गए। मौका पाकर कुछ लोग थाना क्षेत्र के जंगीपुर मस्जिद और बदलापुर मस्जिद पर चले गए। उसी में से गत बुधवार को एक के कोरोना पाजिटिव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सीओ सदर नृपेंद्र एवं थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने नौपेड़वा मस्जिद पहुंच पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने नौपेड़वा मस्जिद में जमातियों के संपर्क में रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत 20 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांचकर 14 दिन के लिए क्वारंटाइन के लिए भेज दिया।

Related

news 4870612400670389163

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item