खुलेआम चल रहा शराब का धन्धा

 जौनपुर। एक तरफ जहां हर जगह कारोना महामारी जैसी बीमारी को लेकर त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में  खुलेआम  भारी पैमाने पर शराब का धंधा फूल फल रहा है । बताते है कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के  धर्मापुर बाजार के अगल-बगल शराब का अवैध  धंधा जोरों पर चल रहा हैं । हर जगह शराब की दुकाने बन्द ही नहीं बल्कि सील कर दिया गया है। लेकिन इस लाक डाउन में पुलिस की सुस्ती के कारण कानून कायदे की धज्जियां उड़ती देखी जा रही है । प्रतिदिन शाम होते ही शराब के शौकीनों ओं द्वारा शौचालय जाने के बहाने डिब्बे में पानी भरकर खेतों की तरफ चल पड़ते हैं जहां शराब माफिया द्वारा बोरी में रखकर खुले मैदान में शराब बेची जा रही है । पता चला है कि 100 की शराब 200 में 200 की 400 में बेचकर शराब माफिया मालामाल हो रहे हैं । कहने का प्रशासन शराब पर सख्त रवेया अपनाये है लेकिन यह कारोबार  तेजी से चल रहा है  जिससे  पुलिस पर अंगुलियां उठने लगी है। लोगों का कहना है कि बिना पुलिस की मौन स्वीकृति के कही भी शराब बिकना बहुत कठिन है।

Related

news 3568355744711895397

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item