सरवर की सुस्ती से नहीं हो रहा पंजीकरण

जौनपुर। पिछले चार दिनों से सर्वर की समस्या के चलते गेहूं बिक्री के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण में परेशानी पैदा हो रही है। लॉकडाउन की समस्या के बीच किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्रों पर पहुंचने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। गत 15 अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से इस वर्ष बड़े पैमाने पर किसानों का पंजीकरण नहीं हो सका है। कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए इधर कुछ छूट मिली तो लोग साइबर कैफे की ओर दौड़े। शुरुआत में एक-दो दिन तो सर्वर ठीक-ठाक चला लेकिन धीरे-धीरे पंजीकरण में दिक्कत आने लगी। शाहगंज तहसीलके सुइथाकलां गांव के किसान दुष्यंत मिश्र, मोलई, सुरेश तथा कटघर गांव के रामबरन आदि किसान कई दिनों से ऑनलाइन केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। केंद्र संचालकों का कहना है कि समस्या सर्वर की वजह से है। जिन किसानों ने पिछले सीजन में धान बेचा था तथा खतौनी में कोई फेरबदल नहीं है उनका तो पंजीकरण आराम से हो रहा है। यदि किसी नए किसान का पंजीकरण करने का प्रयास हो रहा है तो उसका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है।  

Related

news 2581201959313244128

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item