प्रसव भी करा रहे झोला छाप चिकित्सक
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_141.html
जौनपुर। केराकत तहसील के लगभग सभी क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। सभी गांव, बाजारों में झोलाछाप डॉक्टर बिना डर भय के जनता के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मानों इनको किसी भी अधिकारी, सीएमओ एवं शासन, प्रशासन का भय नही हो। यह अपने खेल को बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम देते हैं। कई कई झोलाछाप डॉक्टर तो ऐसे हैं के उनके यहां प्रसव तक कराया जा रहा है। बिना किसी डिग्री व प्रशिक्षण के बड़े से बड़ा ऑपरेशन भी हो जाता है।लेकिन जब मामला बिगड़ने पर आता है तो उसे केराकत,जौनपुर या बनारस के लिए जाने को कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

