गांजा व शराब के अवैध धंधे में लिप्त दंपती गिरफ्तार

जौनपुर।  लूट के मामले में वांछित बदमाश के स्वजनों के गांजा व शराब के अवैध धंधे में लिप्त होने के आरोप में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। दबिश के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजा, अवैध शराब व बनाने में प्रयुक्त होने वाले रसायन व उपकरण बरामद करने का दावा किया है। सोमवार को नेवढि़या थाना क्षेत्र के भोंडा-लगधरपुर मार्ग पर अभिलाखपुर गोदाम के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर फिनो बैंक के संचालक से 1.57 लाख लूट लिए थे। एक आरोपित को पुलिस ने मौके पर ही जबकि दो को उसकी निशानदेही पर गिरफ्तार कर लूटे गए पूरे रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिया था। फरार आरोपित की पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि फरार बदमाश के माता-पिता गांजा व शराब की तस्करी करते हैं। इस पर बुधवार की सुबह पुलिस ने फरार कादीहद गांव में उसके घर दबिश दी। तलाशी के दौरान बोरी में एक किलो 470 ग्राम गांजा, 20 शीशी अवैध शराब, गैलन में 40 लीटर स्प्रिट, पांच पैकेट ढक्कन, एक किलो यूरिया, 10 गोली नौसादर, 35 खाली शीशी व दो शीशी केमिकल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तारकेश्वर सिंह उर्फ बच्चन सिंह व उसकी पत्नी विमला सिंह गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि लूट में वांछित सौरभ सिंह की तलाश में छापेमारी की गई थी।

Related

news 4583055035752499171

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item