मोमबत्ती जलाकर के अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे शिक्षणेत्तर कर्मचारी
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_210.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी केंद्र सरकार द्वारा रोके गए डीए के विरोध में सायं 7:00 बजे अपने घर पर मोमबत्ती जलाकर के अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। सरकार को यह अहसास दिलाएंगे की जरूरत पड़ने पर प्रदेश के शिक्षणेत्तर कर्मचारी अंधकार को दूर करने में सहायक सिद्ध होंगे सरकार द्वारा महंगाई भत्ता रोकने से कर्मचारियों में हताशा हुई है। जबकि अधिकांश विद्यालयों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है जिसमें विद्यालय के कर्मचारी लगे हुए हैं तन मन धन से समर्पित है। जबकि देश के प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया कि देश में कोई वित्तीय संकट नहीं है फिर भी महंगाई भत्ता रोक दिया गया जो कर्मचारियों के हित में उचित नहीं है क्योंकि शिक्षकेतर कर्मचारी अल्प वेतनभोगी होते हैं। अपने परिवार का खर्च चलाना उनके लिए भारी पड़ रहा है अतः सरकार से मांग करते हैं कि महंगाई भत्ता देने पर पुनर्विचार किया जाए।

