धन्य हो गोमती मईया, धन्य हो लायंस क्लब गोमती

जौनपुर। लाॅकडाउन के दरम्यान गरीबों का भूख मिटाने के लिए समाज का हर तबका आगे आ गया है। कोई राशन बांट रहा है तो कोई पकापकाया भोजन परोस रहा है। इसी में शामिल है लायंस क्लब गोमती। इस क्लब के सदस्य निःस्वार्थभाव से लाॅकडाउन के पहले ही दिन से ही पात्रों को राशन और भोजन वितरित करके भूख से मरने से बचा रहे है। लायंस क्लब गोमती के समाजसेवा की भावना से जौनपुर ही नही बल्की पूरे पूर्वाचंल जनता पिछले 25 वर्षो से रू ब रू होती चली आ रही है। यह क्लब उस समय चर्चाओ में आया जब रामघाट अत्योष्टि स्थल को गोद लेकर स्वर्ग बना दिया। उसके बाद से यह संस्था लगातार समाज सेवा, देश में आने वाली आपदाओ में पीड़ित लोगो को राहत दिलाने के लिए बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रही है।
लायंस क्लब गोमती की स्थापना सन् 1990-1991 में हुआ था। शुरूआती दौर से यह क्लब समाज के लिए के कार्य करना शुरू किया था लेकिन इस संस्था को उस समय पंख लग गया जब इसकी बागडोर गोपाल कृष्ण हरलालका की हाथो में आयी। गोपाल हरलालका ने जौनपुर समेत आसपास के जनपदों से रामघाट पर अंतिम संस्कार करने के लिए आने वाले लोगो का दर्द समझा । यहां पर कोई छाव न होने के कारण लोगो कड़ाके ठण्ड में ठिठुरते,भीषण गर्मी में लू के थपेड़े को झेलते हुए व बारिश के मौसम में भीगते हुए लाशो का अंतिम संस्कार करने को मजबूर थे। अध्यक्ष गोपाल कृष्ण हरलालका, संयोजक अशोक भाटिया और संरक्षक डा. जीसी सिंह ने रामघाट पर छत मुहैया कराने की योजना बनायी। यह टीम अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाते हुए एक बड़ा हाल,दो कमरे का निर्माण कराया तथा सभी स्थानो पर बैठने के लिए चेयर,पंखा, बिजली का इंतजाम किया। उसके बाद घाट पर अत्योष्टि के लिए टीन सेड,पार्क समेत अन्य कार्य कराकर जिले की जनता के दिलों में सर्वोच्च क्लब होने गौरव प्राप्त कर लिया।
बड़े हाल के दूसरे तल पर सन् 2016-2017 में क्लब के अध्यक्ष मनीष गुप्ता की टीम ने बड़े हाल का निर्माण कराया। हलांकि अभी इसकी साजसजा बाकी है।
अत्योष्टि स्थल पर बेहतरीन व्यवस्था देने के लिए जहां आम जनता लायंस क्लब गोमती के कार्यो की तारीफ करती है वही शायद इस संसार को छोड़कर जाने वाले भी यही कहते होगे धन्य हो गोमती मईया, धन्य हो लायंस क्लब गोमती जो अंतिम समय तक साथ दिया।

मौजूदा समय में कोराना महामारी के चलते देश में लाॅकडाउन चल रहा है। रोज कमाने खाने वालों के सामने भूखमरी की स्थिति आते ही पूर्व अध्यक्ष गणेश साहू ने पहले अपने स्तर से गरीबों को राशन और भोजन बांटना शुरू किया। उसके बाद तो पूरा क्लब सामने आ गया। इस क्लब के अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव  के नेतृत्व में निर्वतमान अध्यक्ष गणेश साहु , मंडल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता के साथ लंच पैकेट एवं राशन पैकेट, जिसमे 5kg आटा ,2kg चावल,1kg दाल, चीनी, तेल, बिस्कुट, साबुन व मशाला एवं पानी का वितरण किया जा रहा है  ।  

Related

news 8302347462673828999

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item