अधूरे पुलों के निर्माण के लिए लखनऊ से आई खुशखबरी : दिनेश चौधरी
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_824.html
जौनपुर। जिले के अधूरे पुलों के निर्माण के लिए खुशखबरी है। सेतु निगम की तरफ से शासन को चार माह पहले भेजे गए चार पुलों के पुनरीक्षित आगणन के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति मार्च के अंतिम सप्ताह में प्राप्त हुई है।
विधायक केराकत दिनेश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के गोमती नदी पर बनने वाले दो पुल निर्माण बजट के अभाव में 2010-11 से अधूरा पड़ा हुआ था। क्षेत्र के मई-टउवां पसेवा मार्ग के मई घाट पर आठ करोड़ 18 लाख के सापेक्ष 16 करोड़ 63 लाख व बेलाव पराउगंज मार्ग पर भड़ेहरी घाट पर बन रहे सेतु पर नौ करोड़ 94 लाख के सापेक्ष 15 करोड़ 96 लाख रुपये के पुनरीक्षित आगणन की स्वीकृति मिली।
वहीं हाइडिल चौराहे से अखड़ो घाट पुल पर 12 करोड़ 21 लाख व नौपेड़वा में आदमपुर बेलाव मार्ग पर पुल के लिए 11 करोड़ 99 लाख के पुरीक्षित आगणन को स्वीकृत मिली। विधायक दिनेश चौधरी ने बताया कि काफी मेहनत के बाद अब जाकर सेतु निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है।