... अब तो रूक जाओ घरों में, भारत को राख मत होने दो
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_268.html
जौनपुर। पहुंच गयी है गिनती हजारों में, इसे लाख मत होने दो, अब तो रूक जाओ घरों में, भारत को राख मत होने दो। उक्त बातें विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने बताया कि सोमवार को 26वें दिन पूरी निरन्तरता के साथ 400 पैकेट भोजन गरीबों में वितरण किया गया। इस नेक कार्य में शुभम बरनवाल और हर्षित गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। श्री कुशवाहा ने कहा कि कोई भी गरीब व असहाय परिवार जो रोजमर्रा की समस्या से जूझ रहा है, बिना संकोच के मेरे द्वारा जारी मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें। ये मोबाइल नम्बर 9044887773, 8604040430 व 9044232338 हैं।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर में भोजन सहित राशन सामग्री का वितरण कार्यक्रम निरन्तर चल रहा है। इसी क्रम में लॉक डाउन के 23वें दिन सोमवार को जिलाध्यक्ष सहित भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा वेज बिरयानी के रूप में 130 लंच पैकेट तैयार किया गया। साथ ही नगर के कोतवाली पहुंचकर जिलाधिकारी राहत कोष में दान किया गया। इस दौरान उपस्थित आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने आभार जताया।
फतेहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के सीहीपुर के सैकड़ों जरूरतमन्दों को भोजन बांटा गया। बता दें कि महामारी को लेकर लागू लॉक डाउन के चलते निम्न वर्गीय लोगों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गयी है। इसी को लेकर सीहीपुर क्षेत्र के तमाम युवाओं ने भूखों को भोजन कराने का संकल्प लिया। इसी के तहत भोजन बनवाकर क्षेत्र के तमाम जरूरतमन्दों को दिया गया। इस नेक कार्य में मनीष यादव, लाले गुप्ता, लकी यादव सहित तमाम युवा लगे हुये हैं।

