30 अप्रैल तक करा लें बीएस-4 वाहनों का पंजीयन
https://www.shirazehind.com/2020/04/30-4.html
जौनपुर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एसपी सिंह ने बताया कि समस्त वाहन स्वामी जिन्होंने लॉकडाउन की अवधि के पूर्व बीएस-4 श्रेणी की वाहन का अन्य जनपद/अन्य प्रदेश से क्रय किया एवं अस्थायी पंजीयन कराया गया है, परन्तु स्थायी पंजीयन नहीं कराया है, उन्हें निर्देशित किया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में 30 अप्रैल 2020 के पूर्व वाहन का पंजीयन करा लें। उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि सक्षम अधिकारी द्वारा पास निर्गत कराकर ही आवागमन करें।

