प्राथमिक शिक्षको ने गरीबो को बांटा राशन
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_763.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेंद्र देव मिश्र के आह्वान पर सच्चिदानंद तिवारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक राधेश्याम चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के संरक्षण में ब्लाक बदलापुर के अध्यक्ष उमेश मिश्रा एवं मंत्री राय साहब यादव के कुशल नेतृत्व में ब्लाक बदलापुर के सभी न्याय पंचायत समन्वयकों के सक्रिय प्रयासों से सभी सम्मानित शिक्षकों तथा शिक्षिकाओं द्वारा कोविड 19 (कोरोना महामारी) से जूझ रहे गरीबों, मजदूरों, बेसहारों के सहायतार्थ वितरण हेतु 140 कुंतल खाद्य सामग्री (आंटा, चावल, दाल, तेल, मसाला, नमक, आलू, प्याज, सोयाबीन, बिस्कुट, नमकीन, साबुन आदि) बदलापुर बीआरसी पर उपजिलाधिकारी बदलापुर अंजनी कुमार सिंह को सादर समर्पित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पेंशनर के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार यादव, मंत्री कैलाश रजक, सूर्य प्रकाश मिश्रा, प्रकाश शुक्ला, दिनेश सिंह, सत्यनारायण यादव, संजय जी, शिलाजीत जी, चंद्र प्रकाश जी, देवेंद्र जी, अनिल कुमार पाण्डेय , उमेश दुबे जी, श्री तेज बहादुर यादव जी, श्री अनवर अब्बास , विजय शंकर, खंड विकास अधिकारी बदलापुर, तहसीलदार बदलापुर, थानाध्यक्ष बदलापुर राजेश यादव सहित अन्य शिक्षक लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

