हर कार्ड पर मिलेगी निःशुल्क एक किलो दाल
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_281.html
जौनपुर। अब एक किलो दाल प्रति कार्ड एक मई से कोटे की दुकानों पर होने वाले खाद्यान्न वितरण के दौरान सभी कार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगी। जिलाधकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 01 मई से एक किलो दाल प्रति कार्ड मुफ्त कोटे की दुकानों पर सभी कार्ड धारकों को दी जाएगी। इसका आवंटन उ.प्र. सरकार ने कर दिया है। जनपद जौनपुर को 08 लाख किलो दाल का आवंटन हो चुका है।

