12 वें दिन लोगों को भोजन वितरण
https://www.shirazehind.com/2020/04/12_18.html
जौनपुर। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुये ओलन्दगंज स्थित होटल लोकेश परिसर स्थित सेवा रसोई में शनिवार को 12 वें दिन 100 से अधिक लोगों के लिये भोजन बनाया गया। कुमकुम वेडिंग हाल की मालकिन श्रीमती शीला सिन्हा के निर्देशन में लॉकडाउन तक गोद लिये गये मोहल्ला रामाश्रम कालोनी ,गूलरचक में रिक्शा चालकों, गरीब, असहायों व बच्चों में सहयोगी शशि शेखर सिंह, भानु कुमार भारती, प्रकाश निषाद, पारस आदि द्वारा भोजन का पैकेट वितरित किया गया। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि गोद लिये गये मोहल्ले के गरीब रहवासियों को लॉकडाउन तक भोजन व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार उनकी हरसंभव मदद की जायेगी। इस कार्य में अमरेश यादव, श्रीमती उर्मिला गुप्ता, श्रीमती मीरा गुप्ता (चैकिया), श्रीमती चंदन उपाध्याय, राम कुमार बेनवंशी आदि ने सहयोग किया।

