62 लोगों के सम्पर्क में आया था कोरोना संक्रमित
https://www.shirazehind.com/2020/04/62_18.html
जौनपुर। जिले में जांच के दौरान पाये गए पांचवें कोरोना संक्रमित बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे 62 संदिग्धों को चिन्हित कर उनका नमूना जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। इसको बदलापुर कस्बे से 31 मार्च को सात धर्म प्रचारकों के साथ पकड़ा गया था, इसके साथ के सभी का नमूना निगेटिव आया। बदलापुर कस्बे से पकडने के बाद इन सात धर्म प्रचारकों को क्वारंटाइन के लिए सबसे पहले शिया कालेज में रखा गया। यहां पर शुरुआत में जब दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो आनन-फानन में इन सभी को मोहम्मद हसन आइटीआइ कालेज में रखा गया। जहां से इनका नमूना जांच के लिए 11 अप्रैल को बीएचयू भेजा गया। इसकी रिपोर्ट 15 अप्रैल को आने पर इसमें एक पॉजिटिव आया जबकि छह अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आयी। इसके संपर्क में अब तक संतकबीर नगर, सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर, सुल्तानपुर, जौनपुर समेत आठ जिले के लोग आए हैं। अब तक मोहम्मद हसन आइटीआइ के 28, नौपेड़वा के 15, बदलापुर के तीन, महराजगंज के चार, पुलिस के पांच, न्यायालय के पांच आदि लोग संपर्क में आए। इसके ठहरने वाले स्थानों में बड़ी मस्जिद को हॉट स्पॉट बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है तो निकायों में नगर पालिका करवा रही है। इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम बनाकर कांटैक्ट ट्रेडिंग का काम चल रहा है।

